यह पुस्तक ज्योतिष सीखने वाले विद्यार्थियों के लिए है, इसमें ज्योतिष की छोटी-छोटी आधार भूत बातों को बड़े ही सहज एवं सरल तरीकों से समझाया गया है जो उच्च अध्ययन के लिए अत्यन्त आवश्यक है। पंचांग क्या है? इसे कैसे देखते है?, मुहूर्त क्या है? इसे कैसे निकालते है? कौन सा शुभ कार्य कब करना चाहिए? इत्यादि विषयों को सरल भाषा में समझाया गया है। बिबाह हेतु वर एवं कन्या के गुणो का मिलान, विवाह शोधन, विवाह के दोष एवं निवारण, विवाह मे वर एवं कन्या के ग्रहो का बल जानना, विवाह लग्न शुद्धि इत्यादि का विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया है। जातक के मांगलिक एवं काल सर्प दोष के अशुभ प्रभावो का वर्णन एवं उनसे वचने के उपाय आदि को सहज एवं सरल तरीके से समझाया गया है। नवजात शिशुओं के जन्म पर उनकी राशि अनुसार नाम रखने, इष्टकाल एवं लग्न ज्ञात करने, ग्रह की महादशा जानने एवं जन्म पत्रिका तैयार करने की विधि को सरलतम ढंग से समझाया गया है। मानव जीवन के कई महत्वपूर्ण प्रश्न जैसे कि कोई कार्य होगा या नहीं, नौकरी लगेगी या नहीं, संतान होगी या नहीं, चोरी गया माल वापिस मिल पायेगा या नही, इत्यादि का उत्तर, प्रश्न कुण्डली के माध्यम से ज्ञात करने की विधि सरलतम ढंग से समझाई गई है) हवन के समय अग्नि का वास पृथ्वी पर होना चाहिए, होम/हवन की आहुति शुभ ग्रह के मुख में जाना चाहिए इसे जानने की सरलतम विधि बतलाई गई है। दैनिक जीवन में शुभ कार्यो हेतु शुभ समय का चयन एवं अशुभ समय को त्याग देने की सटीक जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई है। लेखक का दावा है कि ज्योतिष की इतनी अधिक जानकारी किसी भी एक पुस्तक में नही मिलेगी। इस पुस्तक में सभी महत्वपूर्ण एवं आवश्यक विषयों को सम्मिलित किया गया है। इस पुस्तक का गंभीरता पूर्वक अध्ययन करके विद्यार्थी दो माह के भीतर ज्येातिष का आधारभूत प्राथमिक ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे।
BODY MIND & SPIRIT / Astrology / Horoscopes
Dhruv Jyotish Muhurat Vichar (Jyotish Seekhiye Matra Do Mah Mein)
₹350.00
By: C.L. Baghel (Astrologer)
ISBN: 9789366650838
Language: Hindi
Pages: 232
Format: Paperback
Category: BODY, MIND & SPIRIT / Astrology / Horoscopes
Delivery Time: 7-9 Days


Reviews
There are no reviews yet.