यह पुस्तक ‘अभ्युदय नैतिक शिक्षा’ (नैतिकता का निकेतन); कक्षा-2 पारंपरिक लेखन पद्धति को प्रमुखता देते हुए मुख्य रूप से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP) के आधार पर लिखी गई है। पुस्तक के प्रत्येक अध्याय को सरल शब्दों में तथा बेहद रोमांचक तरीके से लिखा गया है, ताकि छात्र-छात्राएँ इन्हें सरलता से समझ और पढ़ सकें। यह पुस्तक अपने प्रत्येक अध्याय के माध्यम से बच्चों में सकारात्मक सोच, जीवन-मूल्य और नैतिक चेतना को प्रगाढ़ करती है। इस पुस्तक में कुल बीस (20) अध्याय हैं, जिनमें दो (2) कविताएँ और अठारह (18) कहानियाँ व पाठ शामिल हैं, साथ ही पुस्तक के अंत में परीक्षा के दृष्टिकोण से अर्धवार्षिक और वार्षिक प्रश्नोत्तरी भी दी गई है। पुस्तक के अध्यायों को तीन खंडों में विभाजित किया गया है— खंड-क : एक कविता और छह अध्याय शामिल हैं; जिनमें पाँच वास्तविक प्रेरणादायी कहानियाँ और एक अनमोल स्मरण हैं। खंड-ख : एक कविता, एक आदर्श जीवन और पाँच अवास्तविक प्रेरणादायी कहानियाँ हैं। खंड-ग : रोचक कहानी, हास्य-व्यंग्य, जीवनी, नीतियाँ एवं ज्ञानवर्धक अध्याय इत्यादि हैं। हर अध्याय में सुंदर चित्रों के साथ-साथ पाठ की समझ को सुदृढ़ करने हेतु अंत में पाँच प्रश्नों का अभ्यास प्रस्तुत किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP) के सभी गुणों और कौशलों को प्राथमिकता देते हुए हमने इस पुस्तक को उत्तम स्वरूप देने का हर संभव प्रयास किया है। पुस्तक में विद्वानों की राय अपेक्षित होंगी।
EDUCATION / Teaching Methods & Materials / General
Abhyuday Naitik Shiksha
₹350.00
By: Sanu Kumar Jha
ISBN: 9789366658254
Language: Hindi
Pages: 88
Format: Paperback
Category: EDUCATION / Teaching Methods & Materials / General
Delivery Time: 7-9 Days

Reviews
There are no reviews yet.