पेंट और कोटिंग्स का उद्योग निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है, जहाँ नवीन तकनीकों और सामग्रियों का प्रादुर्भाव होता रहता है। ऐसे में, इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्रों, इच्छुक पेशेवरों तथा उद्योग जगत के नवागंतुकों के लिए इसके मूलभूत सिद्धांतों की मजबूत समझ अत्यंत आवश्यक है। यह समझ न केवल व्यावहारिक कार्यों में सहायक होती है, बल्कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं व तकनीकिक मूल्यांकनों में सफलता की आधारशिला भी रखती है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए “पेंट टेक्नोलॉजी: बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी एवं संख्यात्मक प्रश्नावली” (प्रारंभिक स्तर के लिए सम्यक मार्गदर्शन) की रचना की गई है। यह पुस्तक विशेष रूप से प्रारंभिक स्तर के पाठकों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में तैयार की गई है। पेंट टेक्नोलॉजी के विस्तृत पाठ्यक्रम को सरल एवं सुबोध भाषा में प्रस्तुत करने का एक प्रभावी माध्यम बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) एवं संख्यात्मक समस्याएँ ही हो सकते हैं, क्योंकि ये किसी भी विषय की गहन जानकारी को सटीकता से जाँचने तथा व्यावहारिक गणनाओं में दक्षता विकसित करने में सक्षम होते हैं।
Techniques / Painting
Paint Technology: Bahuvikalpiya prashnottari evam saral sankhyatmak prashnavali
₹550.00
By: Dr. Arun Maithani & Dr. Pramod Kumar
ISBN: 9789366659534
Language: Hindi
Pages: 416
Format: Paperback
Category: Techniques / Painting
Delivery Time: 7-9 Days

Reviews
There are no reviews yet.