बिन्नो 6 साल की, भाई 2 साल का…… भाई आगे आगे….. बिन्नो पीछे-पीछे….. भाई लड़खड़ाता, बिन्नो झट गोदी में ले लेती। समझदार बिन्नो, भाई को कभी गिरने नहीं देती। प्यास लगे तो पानी पिला देती। अपने कटोरे का भात उसे खिला देती। बगल वाली काकी कहती, बिन्नो ने तो भाई को संभाल लिया। बहनें तो होती ही है ऐसी। हां, बिन्नो वैसी ही तो है …..शांत और समझदार। मां की भी मदद करती है। मां कहती, पानी दे बिन्नो….. बिन्नो झट से हाजिर….. मां कहती, सूखे कपड़े उठा दे बिन्नो….. बिन्नो लपक कर ला देती। मां उसे खूब प्यार करती….. कहती, बिन्नो नहीं होती तो घर के काम ही अधूरे रह जाते। छत्तीसगढ़ का एक छोटा सा गांव “चपका” बस्तर जिले का…. जहां बिन्नो रहती है। एक प्राथमिक विद्यालय है, एक पंचायत भवन आंगनबाड़ी और अस्पताल वाली दीदी।
JUVENILE NONFICTION / Family / Siblings
Imli Ke Beej
₹399.00
By: Jyoti Kiran
ISBN: 9789366658018
Language: Hindi
Pages: 332
Format: Paperback
Category: JUVENILE NONFICTION / Family / Siblings
Delivery Time: 7-9 Days

Reviews
There are no reviews yet.