श्री गुरु तेग बहादुर जी सिख धर्म के नौवें गुरु थे, जिन्होंने मानव अधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। उनका जीवन साहस, त्याग और धर्मनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण है। उस समय जब मुगल शासन के अंतर्गत लोगों पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव डाला जा रहा था, तब श्री गुरु तेग बहादुर जी ने न केवल सिखों बल्कि समस्त मानवता के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज़ उठाई।उन्होंने यह संदेश दिया कि हर व्यक्ति को अपने धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए, चाहे वह किसी भी जाति या धर्म से संबंधित हो। कश्मीरी पंडितों की पुकार पर उन्होंने उनके अधिकारों की रक्षा के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया। अंततः उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान देकर यह सिद्ध किया कि सत्य और न्याय के मार्ग पर चलना ही सच्चा धर्म है। श्री गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान हमें सिखाता है कि अन्याय के ख़िलाफ़ खड़े होना और दूसरों के अधिकारों की रक्षा करना ही सच्ची मानवता है। उनका जीवन आज भी हमें प्रेरणा देता है कि हम स्वतंत्रता, समानता और सहिष्णुता के मूल्यों को अपनाएं।
REFERENCE / Research
Manav Adhikar aur Dharmik Swatantrata ke Rakshak Shri Guru Tegh Bahadur Ji
₹299.00
By: Dr. Reena Kumari
ISBN: 9789366654430
Language: Hindi
Pages: 162
Format: Paperback
Category: REFERENCE / General
Delivery Time: 7-9 Days



Reviews
There are no reviews yet.