Safalata Ke Liye

299.00

By: Vishnu Kumar Sharma ‘Kumar’

ISBN: 9789366652061

Language: Hindi

Pages: 150

Format: Paperback

Category: LITERARY COLLECTIONS / General

Delivery Time: 7-9 Days

Add to Wishlist
Add to Wishlist

“श्री शर्मा के सत्ताइस निबंधों का संग्रह ‘सफलता के लिए’ ऐसे ही निबंधों का संग्रह है जहां हृदय की यात्रा बुद्धि को साथ लेकर की गयी है। श्री शर्मा के निबंधों की मूल चिन्ता मनुष्य को मनुष्य बनाना है। इसीलिए वे संवेदना के धरातल पर संस्कृतिनिष्ठ है और धर्म, नैतिकता और विज्ञान को आधुनिक बोध के साथ इस तरह रचते हैं कि विचारोत्प्रेरणी भूमिका अपने आप बनती चली जाय और पाठक बिना अभिभूत हुए सहजता के साथ उससे तादात्म्य बिठा ले। श्री शर्मा के निबंधों में वृत्तगन्धि का प्रयोग हुआ है अर्थात् गद्य-बन्ध में बीच-बीच में वृत्तों की गंध का आना जो कथ्य को तो पुष्ट करते ही हैं साथ ही संवेद्य चिंतन को प्रखर रूप देते हैं। और पाठक वर्तमान के संदर्भों के लिए अतीत की प्रकष्ठ नींव पाकर जहां आह्लादित होता है वहीं कथ्य बिना प्रयास के ही आत्मसात् करने में स्वयं को सक्षम पाता है। श्री विष्णु कुमार शर्मा ‘कुमार’ सिद्धहस्त कवि भी हैं इसीलिए उनकी आनुभूतिक संवेदनशीलता चिंतन के वस्तुतत्व की स्थिति बोध के साथ ऐसा योग करती है कि उनके निबंध केवल बौद्धिक समाधान न करके लालित्य की चारूता से भी पूर्ण होकर अपने ढंग से अपना मन्तव्य रखते हैं। श्री शर्मा के निबंध विषय वैविध्य की दृष्टि से व्यक्तिनिष्ठ एवं विषयनिष्ठ दोनों प्रकार के हैं जिसमें परिबंध भी है और निर्बन्ध भी। वे ललित भी हैं और विचार प्रधान भी। जो निश्चय ही पाठक के मन को अभिभूत करने की क्षमता तो रखते ही हैं साथ ही ज्ञान के सम्प्रसार और सूक्ष्म निरीक्षण में भी सहायक सिद्ध होंगे। ऐसा मेरा विश्वास है। ”

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Safalata Ke Liye”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart
Scroll to Top
Form
Sign Up for Unbeatable Offers