“तनुश्री” an unfinished love story एक पूर्णतया काल्पनिक उपन्यास है। यह पुस्तक किसी कथा को सिद्ध करने के लिए नहीं लिखी गई, न ही किसी विचार का प्रतिपादन करने के लिए। यह उन शब्दों की यात्रा है, जो कई बार आँखों से बह निकलते हैं, पर होंठों तक नहीं पहुँचते। मुझे नहीं मालूम कि मुझे क्या लिखना था। बस इतना जानता था कि भीतर कुछ था, जो शब्द बनकर जन्म लेना चाहता था। यदि इन बिखरे हुए अक्षरों को जोड़ते-जोड़ते मैं आपके हृदय के उस कोने तक पहुँच सका, जहाँ स्मृतियाँ अब भी साँस लेती हैं, जहाँ किसी अधूरे प्रेम की आहट अब भी सुनाई देती है, तो स्वयं को धन्य समझूँगा। मैं पूरी श्रद्धा से इतना ही प्रयास करूँगा कि आपके भीतर प्रेम की लौ कभी मंद न पड़े। यदि विरह से सूख चुके किसी हृदय में मेरे शब्द एक क्षण के लिए भी स्नेह की नमी लौटा सकें, यदि किसी बिछड़े हुए मन को यह विश्वास दिला सकें कि प्रेम कभी मरता नहीं—केवल अपने रूप बदलता है—तो यही मेरे लेखन की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। मैं नहीं चाहता कि इस पुस्तक को पढ़कर आप केवल कहानी याद रखें। मैं चाहता हूँ कि इसके बाद आपको कोई अपना याद आए। यदि अंतिम पृष्ठ पलटते समय आपकी आँखें नम हों और हृदय पहले से थोड़ा अधिक प्रेम करना सीख जाए, तो समझूँगा कि मेरी साधना व्यर्थ नहीं गई।
Fiction/ Contemporary/Love Story
Tanushree: An unfinished love story
₹270.00
By: Vansh Thakur (Kavivansh Vilakshan)
ISBN: 9789366655956
Language: Hindi
Pages: 172
Format: Paperback
Category: Fiction/ Contemporary/Love Story
Delivery Time: 7-9 Days

Reviews
There are no reviews yet.