Yug Pravartak Guru Ghasidas: Satnam Panth aur Anuyayi

₹599.00

By: Dr. Udai Nath Kurrey

ISBN: 9789366657097

Language: Hindi

Pages: 244

Format: Paperback

Category: BIOGRAPHY & AUTOBIOGRAPHY / Religious

Delivery Time: 7-9 Days

Add to Wishlist
Add to Wishlist

युग प्रवर्तक गुरुघासीदास : सतनाम पंथ एवं अनुयायी’ सतनाम पंथ की बौद्धिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा संवर्धन की दिशा में एक विनम्र प्रयास है । गुरु घासीदास छत्तीसगढ़ तथा मध्य भारत के सामाजिक एवं सांस्कृतिक इतिहास में एक विशिष्ट एवं स्थायी स्थान रखते हैं। उनके जीवन, चिंतन और उपदेशों ने शोषित एवं वंचित समुदायों के जीवन में व्यापक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया तथा सतनाम पंथ के रूप में एक सशक्त सामाजिक आध्यात्मिक आंदोलन की आधारशिला रखी। यह पुस्तक गुरु घासीदास के जीवन, दर्शन, सामाजिक आंदोलन तथा उनकी स्थायी विरासत का समग्र एवं आलोचनात्मक अध्ययन प्रस्तुत करती है। पुस्तक का मूल प्रति पाद्य यह है कि गुरु घासीदास केवल धार्मिक उपदेशक या आध्यात्मिक मार्गदर्शक ही नहीं थे, बल्कि वे एक युग प्रवर्तक महापुरुष थे जिन्होंने सामाजिक चेतना, समानता, मानवीय गरिमा और सामूहिक जागरण के एक नए युग का सूत्रपात किया। इस ग्रंथ में सतनाम पंथ के ऐतिहासिक विकास के साथ-साथ उसके सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक तथा आर्थिक आयामों का भी विश्लेषण किया गया है। समय के साथ सतनामी समाज ने सामाजिक जागरूकता, शिक्षा एवं राजनीतिक सहभागिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, यद्यपि भेदभाव एवं सामाजिक बहिष्करण की चुनौतियाँ आज भी विभिन्न रूपों में विद्यमान हैं। अतः समकालीन संदर्भों में गुरु घासीदास तथा सतनाम पंथ का अध्ययन अत्यंत प्रासंगिक एवं महत्त्व पूर्ण सिद्ध होता है।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Yug Pravartak Guru Ghasidas: Satnam Panth aur Anuyayi”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart
Scroll to Top
Form
Sign Up for Unbeatable Offers